Hindi Tech Blog

गेजेट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गेजेट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

22 सितंबर 2018

नया माउस खरीदने से पहले ये बातें जान लें।


नमस्कार दोस्तों, हम मे से कोई भी जब सिस्टम अपग्रेड की बात सोचते हैं तो माउस के बारे में ज्यादा ध्यान नहीं देते। ज्यादातर यूज़र तो ये समझते हैं की सभी माउस एक जैसे ही होते हैं। लेकिन हकीकत में ये एकदम अलग है। माउस सबसे ज्यादा इतेमाल किये जाने वाला हार्डवेयर है, इसलिए जब भी नया खरीदने की सोचें तो तो ध्यान रखें की अच्छा माउस आपके काम और गेमिंग को ना केवल बेहतर बनाएं बल्कि आपकी कलाई और अँगुलियों के लिए भी आरामदायक हो।

नया माउस लेने से पहले इसके प्रकार, फीचर्स और इस्तेमाल से जुडी पूरी जानकारी आपको सही माउस लेने में मदद करेगी।

1. साइज़ - माउस अधिकतर 2 साइज़ में उपलब्ध होते हैं। फुल और ट्रैवल साइज़। ट्रैवल माउस उनके लिए सबसे सुविधाजनक होता है जिनकी हथेली छोटी होती है, इसे आप ट्रैवल में काम में लो या घर पे, वहीं दुसरी और ट्रैवल करने वालों के लिए फुल साइज़ माउस बेहतर होगा क्योंकि खराब फिटिंग वाला माउस आपको काम करते समय परेशनी में डाल सकता है।

2. वायरलेस या वायर्ड माउस - अगर आप वायर की समस्या से दूर रहना चाहते हैं तो आपके लिए वायरलेस माउस बेहतर विकल्प होगा। बस इसमें बैटरी खत्म होने की समस्या बनी रहती है। कुछ वायरलेस माउस ऑन-ऑफ़ बटन के साथ आते हैं तो कुछ चार्जिंग डॉक के साथ। इसके लिए काम पूरा होने पे इसे ऑफ या चार्जिंग डॉक में रखने की आदत डालनी पड़ेगी। अक्सर ट्रैवल करने वालों के लिए वायरलेस माउस उपयोगी है, वायर्ड माउस में आप स्क्रीन से उतना दूर ही रह सकते है जितनी इसकी वायर होती है। इसलिए आपके सुविधानुसार इनमे से चुने।
वायरलेस माउस का एक उदाहरण 


3. लेजर या ऑप्टिकल माउस - माउस हमेशा 'डॉट्स पर इंच' (DPI) के हिसाब से ट्रेकिंग करता है। ऑप्टिकल माउस 400 से 800 डीपीआई के बीच और लेजर माउस आमतौर पर 2000 डीपीआई से ज्यादा ट्रैक कर सकता है। ऑप्टिकल माउस रोजमर्रा की जरूरत में और लेजर माउस गेमर्स और ग्राफिक डिजाईन करने वालों के लिए बेहतर है।

4. बटन - कुछ माउस में मिडल स्क्रोल व्हील के अलावा और भी बटन होते हैं जो साइड में लगे होते हैं, ये किसी विशेष फंक्शन के लिए काम आते हैं। ये उन यूजर्स के लिए कभी सहायक है जिन्हें एक ही तरह के प्रोग्राम पर लगातार काम करना हो।

स्पेशल बटन माउस का एक उदाहरण 

उपरोक्त चारों बातें ध्यान में रखकर माउस खरीदेंगे तो आपको कभी भी परेशानी महसूस नहीं होगी। आज बस इतना ही।
अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आ रहा है तो अभी इसके सदस्य बने और फेसबुक पर ताजा अपडेट पाने के लिए ब्लॉग का फेसबुक फेन पेज लाइक करें, धन्यवाद।

23 दिसंबर 2013

लॉन्च हुआ दुनिया का पहला क्वाड्रा एचडी डिस्प्ले स्मार्टफोन


वीवो एक्सप्ले-3एस
एक्सप्ले-3एस

नमस्कार मित्रों एचडी मोबाइल शोकिनो के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। चीनी कंपनी वीवो ने पहला क्वाड्रा एचडी डिस्प्ले फोन एक्सप्ले-3एस लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन के हर इंच में 490 पिक्सेल्स है। जबकि और स्मार्टफोन्स में 469 पिक्सेल्स प्रति इंच के ही होते हैं। इसका डिस्प्ले रेज्यूलेशन 2560x1440 है।  इसकी डिस्प्ले साइज़ 5.7 इंच है।  इसमें फोटो, वीडियो और गेम खेलने के दौरान एचडी टीवी की क्वालिटी मिलती है। यह ऎसा पहला स्मार्टफोन में जिसमें एचडी टीवी की अच्छी क्वालिटी मिलती है।

विशेषताए -:
ओएस - फनटच
मेमोरी - 32 जीबी
रेम - 3 जीबी
कैमरा - 13 एमपी
कीमत - 36 हजार

अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आ रहा है तो अभी इसके सदस्य बने और फेसबुक पर ताजा अपडेट पाने के लिए ब्लॉग का फेसबुक फेन पेज  लाइक करें.. धन्यवाद।

12 अगस्त 2012

एयरटेल दे रहा है नोकिया आशा पर 500 एमबी 3जी डेटा फ्री

नोकिया ने हाल ही में आशा 306 और 311 स्‍मार्टफोन बाजार में लांच किया है। लेकिन अब नोकिया आपके लिए एयरटेल के साथ मिलकर एक आकर्षक ऑफर लाया है जिसके तहत नोकिया आशा 305, 306 और नोकिया आशा 311 में से कोई भी मॉडल खरीदने पर 3 महिने तक 500 जीबी फ्री मोबाइल डेटा मिलेगा।
loading...